Wednesday, October 21st, 2026

डॉ. पार्थ ने वृद्धाश्रम और बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन

रायपुर
हृदय रोग विशेषज्ञ एवं अनंतसाईं हॉस्पिटल व निवास हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर पार्थ स्थापक ने अपना जन्मदिन सादगी के साथ टिकरापारा स्थित चितवन वृद्धाश्रम और कोपलवाणी के बच्चों के बीच मनाया। मरीजों की सेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अपने योगदान को और आगे ले जाते हुए उन्होंने इस विशेष दिन पर जिला अस्पताल रायपुर में जरुरत मंद मरीजों को 50 कंबलों का वितरण भी किया। साथ ही वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिलाओं के लिए कार्डियक हेल्थ केयर एवं जागरुकता शिविर का आयोजन भी किया।

इस शिविर में आश्रम की सभी महिला के स्वास्थ्य की जांच के साथ कोरोना महामारी के कारण आए जीवन में बदलाव के संबंध में जानकारी देते हुए डा. स्थापक ने दैनिक जीवनशैली और स्वास्थ्य को लेकर उन्हें जागरुक किया। सर्वप्रथम टिकरापारा स्थित चितवन वृद्धाश्रम पहुंच कर वृद्धाश्रम की महिलाओं के साथ केक काटा गया और उनके साथ कुछ समय व्यतीत करते हुए डॉक्टर पार्थ स्थापक ने उन्हें कोरोना महामारी के कारण जीवन जाने के तरीकों में आए बदलाव को लेकर जागरुक किया।

महामारी से बचाव और इसके फैलाव को विस्तार से बताते हुए स्वास्थ्य रहने के तरीकों पर उन्होंने प्रकाश डाला। साथ ही सुंदर नगर स्थित कोपलवाणी श्रवण बाधित आवासीय विद्यालय में बच्चों के साथ पहुंच कर डॉक्टर स्थापक ने उनके साथ भी खुशियां बांटी। यहां उन्होंने बच्चों के बीच केक काट कर उनके साथ भोजन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं उपहार भी भेंट किए।

 

Source : Agency

पाठको की राय